Friday, November 14, 2008

वो अपना है या बेगाना???


वो अपना है या बेगाना, अच्छा लगता है ।
दो पल उसके साथ बिताना अच्छा लगता है ।
रोज बहाने कर के जाना अच्छा लगता है ।
एक झलक भी उसकी पाना अच्छा लगता है ।
उसकी बात अलग है वो मुझको कुछ भी कह ले ,
आशिक, पागल या दीवाना अच्छा लगता है ।
कहने को तो जब मैं चाहू वो हाँ कह देंगे,
लेकिन उनका कहना ना-ना अच्छा लगता है,
रिश्ता क्या है उससे मेरा,
ख्वाबों में भी उसका आना अच्छा लगता है ।
और क्या लिखूं उसके बारे में,
उसकी हर बात अच्छी लगती हैं,
कौन बताये उसे सचमुच वो मुझे इतनी अच्छी लगती है .

1 comment:

Sanjay sheshker bhopal said...

Wts love yaar, u r truly loveable person.............